बलरामपुर। एसएसबी के महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय श्रीरत्न संजय ने रविवार को सीमा चौकी मलगहिया का औचक निरीक्षण किया। सैनिक सम्मेलन में उन्होंने सीमा क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए। महानिरीक्षक ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मैत्री संबंधों का फायदा अराजकतत्व कभी भी उठा सकते हैं। इसलिए यहां सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों व कर्मियों से उनकी समस्याएं पूछीं और निराकरण का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने सभी जवानों को नशे से दूर रहने तथा ऑनलाइन फ्राड से बचने की नसीहत भी दी। सम्मेलन में एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय भी मौजूद रहे।