फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रखें सतर्क नजर

Sat, 29 Jul 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत व नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर मैत्री संबंधों को मजबूत बनाने पर दिया बल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। सशस्त्र सीमा बल नौंवी वाहिनी के उप महानिरीक्षक गोरखपुर राजीव राणा ने शनिवार को कोयलाबास सीमा चौकी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नेपाल राष्ट्र दांग जिले के पुलिस अधीक्षक गोपाल श्रेष्ट व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र पर होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की बात कही। बैठक में दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को और भी मजबूत करने पर जोर दिया गया।
उप महानिरीक्षक एसएसबी नौवीं वाहिनी ने सीमा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने, मानव व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा वन संपदा की सुरक्षा के लिए एसएसबी के जवानों को सतर्क रहने का सुझाव दिया। कहा कि सीमा क्षेत्र में ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए, जिससे भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंधों को नुकसान पहुंचे। नेपाल के
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने भारत व नेपाल सीमा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों तथा तस्करी को रोकने के लिए सहयोग की अपील भी की। कोयलाबास सीमा चौकी पर मौजूद जवानों को अपना कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करने, आधुनिक उपकरणों को चलाने में निपुण होने तथा एक जवान की जानकारी दूसरे जवान को रखने का निर्देश दिया। इस अवसर प्रभारी कमांडेंट ऋषि पाल सिंह, सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह, अजीत जगताप व प्रदीप मिश्रा सहित एसएसबी के तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें