गैसड़ी (बलरामपुर)। पुरानी पेंशन बहाली के लिए बीते दिनों शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में आंदोलन की रूप रेखा तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गैसड़ी के अध्यक्ष विपिन पांडेय ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का हक है और सरकार को हमारी बात माननी ही पड़ेगी। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली के अलावा परिषदीय शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए संघ द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला, नीरज सिंह व लाल बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद