उतरौला (बलरामपुर)। नगर में मछली मंडी का निर्माण न होने से कश्यप समुदाय के लोग सड़क किनारे फुटपाथ पर मछली बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। कश्यप समुदाय के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र देकर शीघ्र मछली मंडी बनाए जाने की मांग की है।
कश्यप समुदाय के नीरज, अनुराग, करण, मोहन, पवन, राजू, जय प्रकाश व श्याम आदि ने बताया कि हम लोग आसाम व बंगाल समेत विभिन्न प्रदेशों से भी मछली मंगाकर उसका विक्रय करते हैं। नगर में मछली मंडी न होने से बरसात व जाड़े के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया कि नगर के गांधी नगर वार्ड में बने पुराने मछली मंडी का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मोहल्ला रफी नगर में मछली मंडी के लिए जमीन की तलाश करवाई जा रही है। (संवाद)