फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 51 बटालियन के कैडेट्स की तरफ से बुधवार को बलरामपुर, तुलसीपुर व उतरौला के कॉलेजों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। कैडेटों ने परमवीर चक्र विजेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने कारगिल में दुश्मनों के छक्के छुड़ा कर देश का नाम दुनिया के मानचित्र शानदार ढंग से जीत का जज्बा लिखा है। एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गोस्वामी ने कारगिल युद्ध के दौरान हुए घटनाक्रम का पूरा विवरण दिया।
डीके चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल पुनीत द्विवेदी, सूबेदार मेजर नाहर सिंह, सूबेदार प्रभाकर सिंह, नायब सूबेदार पुलवीर सिंह, डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. अवनींद्र दीक्षित, डॉ. पीएन पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें