फोटो-22-बलरामपुर के सराय खास गांव में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ।-स्रोत : आयोजक
रेहराबाजार। संत रविदास के समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर निकली कलश वंदन यात्रा शुक्रवार को विकासखंड के घोघरा और सराय खास गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने संत रविदास के जन्मस्थल सीर गोवर्धनपुर से लाई गई मिट्टी से भरे कलश का वंदन कर यात्रा का स्वागत किया।
ग्रामीणों ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को भेदभाव से दूर रहकर मिल-जुलकर रहने और ईश्वर पर विश्वास रखने की सीख दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
यात्रा में संयोजक राजाराम गौतम, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा के पुत्र शशांक वर्मा, विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष जिलेदार पांडेय, अवधेश यादव और धर्म प्रकाश चौहान मौजूद रहे।