फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर हुई कलम दवात की पूजा

Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कायस्थ समाज के लोगों ने कमल-दवात व भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान आयोजित सामूहिक भोज में श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के पूरब टोला स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम दवात की पूजा की। चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष डॉ. पारितोष सिन्हा ने बताया कि मान्यता के अनुसार कायस्थ समाज के लोग दीपावली के पहले दिन से लेखनी का प्रयोग नहीं करते हैं। कलम-दवात पूजा के बाद ही लेखनी का कार्य शुरू होता है। इससे पूर्व मंदिर में अखंड रामायण पाठ किया गया। इसके बाद श्री चित्रगुप्त सभा की तरफ से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधिका प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अजय प्रकाश श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव व आदर्श श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें