बलरामपुर। अल्लाह के प्यारे वली सरकार गौस-ए-आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी की याद में 26 अक्टूबर की रात में जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी एवं सैयद अहमद रजा कादरी ने बताया कि जुलूस मोहल्ला नौसहरा स्थित बड़ी ईदगाह से उलेमाओं की अगुवाई में निकाला जाएगा। जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होते हुआ सराय फाटक के पास पहुंचकर समाप्त होगा।
उन्होंने बताया कि जुलूस में किसी भी प्रकार का धार्मिक भड़काऊ नारा नहीं लगाया जाएगा तथा साथ ही किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का भी प्रदर्शन भी नहीं होगा। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए के जगह-जगह प्याऊ स्टाल भी लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ जुलूस के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस अफसरों की एक बैठक भी हुई। इसमें 11वीं की जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। नगर कोतवाल विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान अमन चैन के माहौल में खलल डालने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। जुलूस में सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।