बलरामपुर में नवागत एसडीएम का स्वागत करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी
बलरामपुर। जिले के जूडो खिलाड़ी यशराज का चयन सहारनपुर आवासीय छात्रावास में हुआ है। अब यशराज छात्रावास में ही रहकर ही आगे की तैयारी व अपनी पढ़ाई पूरा करेंगे। छात्रावास में यशराज को प्रदेश व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा।
नगर के पहलवारा निवासी यशराज नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। यशराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे थे। यशराज के पिता बजरंगी जायसवाल ने बताया कि प्रशिक्षक की मेहनत से उनके बेटे ने यह सफलता प्राप्त की है। जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि तीन व चार अप्रैल को चयन ट्रायल में यशराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यशराज के चयन पर क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार, अनुपमा धानुक, प्रशिक्षक हिना खातून व पवन त्रिपाठी आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।