फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संयुक्त जिला व महिला अस्पताल को मिली उपलब्धि

Mon, 03 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल ने 80 व महिला अस्पताल ने 78.53 प्रतिशत अंक पाकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेशन में सफलता हासिल की है। सोमवार को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को बधाई पत्र भेजा है।
विज्ञापन



12 व 13 जनवरी को एनक्वास की केंद्रीय टीम ने संयुक्त जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में सुविधाओं को परखा था। टीम ने अस्पताल की ओटी, सामान्य विभाग, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, फार्मेसी व ओपीडी समेत अन्य व्यवस्थाओं की सुविधाएं जांचीं थीं। इनकी गुणवत्ता उच्च कोटि की मिलने पर संयुक्त जिला अस्पताल को 80 प्रतिशत व महिला अस्पताल को 78.53 प्रतिशत अंक प्रदान किए गए।


क्वालिटी प्रबंधक डाॅ. रुचि पांडेय ने बताया कि सोमवार को प्रमुख सचिव ने अस्पताल प्रशासन को प्रशंसा पत्र भेजकर सभी कर्मियों को बधाई दी है। प्रशंसा पत्र मिलने पर अस्पताल कर्मियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सीएमएस डॉ. प्रवीन कुमार के अतिरिक्त क्वालिटी टीम में शामिल वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके वर्मा, डॉ. एके यादव, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. उम्मे खतीजा, डॉ. नितिन चौधरी, डॉ. नैंसी त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस पर डीएम डॉ. महेन्द्र कुमार, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमएओ डॉ. सुशील कुमार, गुणवत्ता सलाहकार अनामिका सिंह ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें