गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गौरा चौराहे पर रविवार की रात चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों की जीप को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में दौड़ाकर डीसीएम को पकड़कर 13 संरक्षित पशु बरामद किए गए। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम गौरा चौराहे के पास सिद्घार्थनगर को जाने वाली रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी उतरौला की ओर जा रही डीसीएम को रोकने का प्रयास किया। इस पर डीसीएम चालक ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस जीप को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। एसओ विनय यादव ने बताया कि डीसीएम चालक महाराजगंज जिला निवासी अब्बास को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।