फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन करोड़ से झारखंडी सरोवर का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर लगी फलों की दुकान।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के झारखंडी सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। नगर पालिका परिषद ने इसके लिए तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे सरोवर के चारों तरफ लोगों के चलने के पाथ वे बनेगा। सरोवर में बच्चों के लिए मोटर बोर्ड की भी व्यवस्था होगी। सरोवर के चारों ओर मिट्टी पटाई का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहराइच रोड स्थित झारखंडी सरोवर के सुंदरीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। बताया कि सबसे पहले सरोवर की खोदाई करके गीली और गंदी मिट्टी को निकाला जा रहा है, ताकि बरसात होने पर तालाब का पानी गंदा न हो सके। सरोवर के चारों तरफ सुबह मार्निंग वॉक की सुविधा के लिए कार्य होगा।
चार बड़ी-बड़ी सीढ़ियां बनाई जाएंगी। खूबसूरत लाइटिंग व फव्वारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरसात से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, गौरव मिश्रा, आनंद प्रसाद सिंह गुड्डू, निशांत सिंह, सोनू सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, संजय शुक्ल, शैलेंद्र सिंह, शिवम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें