फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आभूषणों की जमकर हो रही खरीदारी

Wed, 28 Oct 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-38-बलरामपुर के भगवतीगंज में गहने खरीदते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी बढ़ने लगी है। त्योहार से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने से दुकानों पर आभूषणों की खरीदारी तेज हो गई है। पति अपनी पत्नी को उपहार देने के लिए मनपसंद आभूषण खरीदने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं, महिलाएं भी पर्व की तैयारियों के बीच आभूषणों की खरीदारी में रुचि दिखा रही हैं। इससे सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन


नगर के भगवतीगंज स्थित ज्वेलरी की दुकान पर बुधवार को ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। आभूषण विक्रेता रवि चंद्र सोनी ने बताया कि 29 अक्तूबर को करवाचौथ है। ऐसे में पत्नी को उपहार देने के लिए अंगूठी, पायल, बिछिया और ईयररिंग की खरीदारी खूब हो रही है। उन्होंने बताया कि त्योहार से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। पहले जहां एक किलोग्राम चांदी की कीमत करीब दो लाख 30 हजार रुपये थी, वहीं अब यह घटकर एक लाख 90 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। पिछले महीने 10 ग्राम सोने की कीमत दो लाख 50 हजार रुपये थी, जो अब घटकर एक लाख 42 हजार रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। नगर की अन्य दुकानों पर भी चहल-पहल देखने को मिली।

नगर के नईबस्ती निवासी सुमित वर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी को चांदी की पायल उपहार में देंगे। उन्होंने 150 ग्राम की पायल खरीदी है। वहीं, पहलवारा निवासी ममता और मालती ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजन करती हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए बिछिया और बिंदी खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें