बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के चौधरीडीह बाजार में होटल व्यापारी के घर की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने 50 हजार कीमत के जेवर, 17 हजार रुपये की नकदी व 40 किलो मिठाई चुरा ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
चौधरीडीह बाजार निवासी श्रवण कुमार गुप्ता घर के ही आगे होटल चलाते हैं। सोमवार रात वह होटल बंद करके घर चले गए। देर रात दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवर, 17 हजार नकदी व 40 किलोग्राम मिठाई चुरा ले गए। मंगलवार सुबह पत्नी के जागने पर मामले की जानकारी हुई। हरैया सतघरवा इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।