फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साइड देने में अनियंत्रित हुई जेसीबी, सड़क किनारे पलटी

विज्ञापन
बलरामपुर के कुकुरभुकवा गांव के पास पलटी जेसीबी ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव के दक्षिण दिशा में सड़क किनारे बने अर्धनिर्मित पुल के पास बीती रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा बच गया। सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में एक जेसीबी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक की जान बच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी जैसे ही पुल के पास पहुंची, सामने से वाहन आने पर चालक कमलेश निवासी रजडेरवा ने मशीन को साइड में किया। इसी दौरान सड़क किनारे की कमजोर और धंसी हुई मिट्टी के कारण जेसीबी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे पलट गई। चालक को हल्की चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्धनिर्मित पुल के पास सड़क संकरी होने के साथ-साथ किनारे की पटरी बेहद कमजोर है, जिससे भारी वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें