फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जयनगरा की टीम का क्रिकेट प्रीमियर लीग पर कब्जा

Thu, 22 Jun 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सिंगाही खेल मैदान पर ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करते विजेता टीम केे ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। सिंगाही खेल मैदान पर चल रहे न्यू ब्वॉयज नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला जीतकर जयनगरा की टीम विजेता बनी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व 10 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख शफीक अहमद व प्रधान प्रतिनिधि बाबूलाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबला कौहरौडा व जयनगरा की टीमाें के बीच हुआ। कौहरौडा के कप्तान राहिल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में कौहरौड़ा की टीम 47 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनगरा की टीम ने मात्र पांच ओवर में ही 48 रन बनाकर मैच जीत लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर देवेंद्र को मैन ऑफ द मैच और आदान निहाल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। लीग के अध्यक्ष नौशाद ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी और 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुतुबुद्दीन, शेरअली, समीउल्लाह, आमिर, मकसूद व वकील फरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें