फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घरों में पानी की शुद्धता जांचने में जुटीं ‘जल सखियां ’

Fri, 22 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के विशुनपुर टनटनवा में पानी की जांच करती महिलाएं।-सौ. जलनिगम
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में पानी की शुद्धता की जांच की कमान अब जल सखियां संभाल रही हैं। यह जल सखियां गांव-गांव जाकर निजी हैंडपंप व इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी का नमूना संग्रहित कर उनकी जांच कराने का कार्य कर रही हैं। जांच में पानी में रासायनिक तत्वों की अधिकता मिलने पर टीम संबंधित हैंडपंप के पानी का उपयोग न करने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक करेंगी। इस कार्य के लिए टीम के हर सदस्य को प्रति जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 रुपया प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में करीब पांच हजार जल सखियों की टीम गठित की गई है। प्रत्येक टीम में पांच-पांच महिलाओं को शामिल किया गया है। पानी की जांच के लिए जल निगम की ग्रामीण इकाई की तरफ से इन सखियों को किट उपलब्ध कराई गई है। अब तक 142 टीमों को इस किट का वितरण भी किया जा चुका है। जल निगम ग्रामीण ने गांवों में पानी की जांच करने के लिए आशा, आंगनबाड़ी व समूह की महिलाओं की टीम तैयार कर इन्हें जल सखी का नाम दिया गया है।
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं को किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पिछले वर्ष विशेष तौर पर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। कार्य योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पांच महिलाओं की टीम घर-घर जाकर जल की गुणवत्ता की जांचने के बाद इसकी रिपोर्ट को विभाग के पोर्टल पर भी अपडेट कर रही है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक कैपसिटी बिल्डिंग एंड ट्रेनिंग शिवांगी मिश्रा ने बताया कि पानी के नमूनों की जांच के लिए टीम की महिलाओं को जांचे गए प्रति नमूने की दर से 20 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि भी मुहैया कराई जाएगी। इससे न सिर्फ गांव में पेयजल की गुणवत्ता में सुधार आएगा वरन गांव की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। गठित हर टीम में एक आशा, आंगनबाड़ी व तीन स्वयं सहायता समूह की महिला शामिल की गई हैं। अब 876 महिलाओं के खाते में करीब ढाई लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें