फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत में काम कर रहे दो भाइयों पर सियार का हमला

Wed, 04 Nov 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-38- तुलसीपुर सीएचसी में भर्ती सियार के हमले में घायल बच्चे। संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्राम ओडाझार खुर्द में बुधवार शाम धान की कटाई के दौरान गन्ने के खेत से निकले सियार ने दो मासूम भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में नौ वर्षीय अभिषेक यादव और सात वर्षीय आकाश यादव घायल हो गए। सियार ने दोनों के पैरों में काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तो सियार उन्हें छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


जग प्रसाद यादव बुधवार शाम करीब चार बजे परिवार के साथ खेत में धान की करपी इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले सियार ने उनके दोनों बेटों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, सियार के हमले में दोनों बच्चे लहूलुहान हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत ने बताया कि दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के साथ ही उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है और वे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


जग प्रसाद यादव ने बताया कि धान की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने जाते हैं। सियार के हमले के बाद से बच्चों और ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें