फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 34 केंद्रों पर हुई इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा

Tue, 30 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीसीटीवी की सुरक्षा निगरानी में सोमवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 34 केंद्रों पर हुई। इस दौरान परीक्षा की व्यवस्था परखने के लिए डीआईओएस गोविंद राम ने कई केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कार्य पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 169 विद्यालय है। इनमें 22 राजकीय, 19 वित्त पोषित व 128 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। इनमें से 84 विद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 35 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 20,988 और इंटरमीडिएट के 13370 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। लिखित परीक्षा की तरह इस साल पहली बार बोर्ड की सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही हैं।
परीक्षा की निगरानी के लिए एक सचल दल भी गठित किया गया है। यह सचल दल प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा कार्य की निगरानी कर रहा हैं। एमपीपी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को इंटर मीडिएट की आशुलिपिक एवं टंकण, भूगोल व रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई।

29जेएनडी29: डीएसपी को ज्ञापन देते हुए भगवान परशुराम सेना के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें