फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जूनियर की मान्यता पर इंटर की चलती मिलीं कक्षाएं

Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस के निरीक्षण में हुआ खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जूनियर की मान्यता पर इंटर तक की कक्षाओं को संचालित करने का मामला आया है। बृहस्पतिवार को डीआईओएस के निरीक्षण में मामला सामने आने के बाद तत्काल कक्षाओं का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि मां पूजा देवी मेमोरियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल खरदौरी श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक कक्षाएं संचालित पाई गई। कक्षा 9 में 63 के सापेक्ष 49, कक्षा 10 में 67 के सापेक्ष 55, कक्षा 11 में 34 के सापेक्ष 25 तथा कक्षा 12 में 47 के सापेक्ष 24 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। प्रबंधक धनीराम वर्मा ने हाईस्कूल व इंटर से संबंधित मान्यता अभिलेख नहीं दिखा पाए। डीआईओएस ने तत्काल विद्यालय बंद करने के निर्देश दिया। यदि दोबारा कक्षाएं संचालन होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें