फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश तभी बनेगा महान जब महिलाओं को मिलेगा सुरक्षा व सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला सशक्तिकरण के लिए जिले में आठ मार्च तक विशेष मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। 27 फरवरी से शुरु हुए विशेष मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को विभिन्न विभागों की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विशेष मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज व उतरौला में पास्को अधिनियम, दहेज निरोधक कानून, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा विषय पर पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता कराई गई।
पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बेटियों को बिना डरे निर्भय होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के सभी अस्पतालों में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की तरफ से रोडवेज बलरामपुर एवं प्राइवेट बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों से महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान करने की अपील की गई। लोगों को महिला सम्मान के लिए पंपलेट व हैंडविल भी वितरित किया गया।
नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मलिन बस्ती की साफ सफाई का अभियान चलाया गया और महिला स्टीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने के लिए कैंप का आयोजन भी किया गया। विशेष मिशन शक्ति अभियान के तहत गन्ना विकास विभाग की तरफ से पहाड़पुर गांव में आदिवासी महिलाओं को गन्ने की उन्नतशील खेती के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें