फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ना तौल केंद्रों पर घटतौली पर होगी कार्रवाई, चेतावनी

विज्ञापन
बलरामपुर में बृहस्पतिवार को धान क्रय केंद्र श्रीनगर का निरीक्षण करते एसडीएम राजेंद्र बहादुर।-स? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बृहस्पतिवार को धान व गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने धान क्रय केंद्र श्रीनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी शशिकांत उपस्थित नहीं मिले। बताया गया कि केंद्र प्रभारी जिला मुख्यालय गए हैं। स्टाक रजिस्टर से पता चला कि अब तक नौ किसानों से 393.30 क्विंटल धान की खरीद की गई है। एसडीएम ने मोबाइल पर केंद्र प्रभारी से बात की और धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।
धान क्रय केंद्र ललिया के निरीक्षण में बताया कि यहां 1260 क्विंटल धान की खरीद की गई है। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि खरीद का लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए। गन्ना तौल केंद्र शिवपुरा का भी निरीक्षण किया। यहां पर किसानों से बातचीत करते हुए तौल के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों को चेतावनी दी कि किसानों के शोषण अथवा घटतौली की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों से कहा कि केंद्र पर आने वाले वाहनों में रेफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें