फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के साथ अभद्रता पर नपेंगे स्टेशन अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। फरियादियों के साथ अभद्रता करने वाले स्टेशन अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी स्टेशन अफसर थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें। अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आएं। अपराध करने वालों को बचाने का प्रयास कदापि न करें। यह बातें एसपी देवरंजन वर्मा ने सोमवार को तुलसीपुर थाने का औचक निरीक्षण करते हुए पुलिस अफसरों व कर्मियों से कहीं।
विज्ञापन

एसपी ने परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण किया। डिजिटल जुलाई अभियान के तहत सभी विवेचकों को अपने-अपने विवेचनाओं की सीडी ऑनलाइन काटने का निर्देश दिया और कहा कि शीघ्र ही केस डायरी की जिल्द जमा करवा ली जाएगी।
सभी कर्मियों को कैम स्केनर एप व व्हाटसएप आदि के संबंध में जानकारी दी गई। जिले में संचालित रेनबो कंट्रोल के बारे में एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि रेनबो कंट्रोल के हेल्प लाइन नंबर पर से अपने अधीनस्थ कर्मियों को सूचित जिससे सभी किसी कर्मी को समस्या होने पर मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय के माध्यम से पेट्रोल पंप सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को एसपी ने कड़े निर्देश दिए। कर्तव्यों को निभाने में कोताही बरतने पर एसपी ने कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें