फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर एसडीएम ने कटान व बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने शुक्रवार को डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सदर तहसील के बाढ़ व कटान प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। ग्रामीणों से मिलकर कटान से संबंधित जायजा लिया और प्रशासन की तरफ से संसाधन मुहैया कराने की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर एसडीएम ने तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य के साथ कोड़री घाट पुल पर पहुंचकर तटबंधों का जायजा लिया। कोड़री घाट पुल के तटबंधों को दुरुस्त पाए जाने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया।
लालपुर फगुइयां गांव पहुंचकर एसडीएम ने कटान प्रभावित क्षेत्र का ब्योरा जुटाया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए व्यवस्था कराई। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि प्रशासन के पास बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम है।
विज्ञापन

गत वर्ष बाढ़ प्रभावित इलाकों की ग्राम पंचायतों की तरफ से दो-दो, तीन-तीन नावें खरीदी गई थीं जो बाढ़ आने पर पीड़ितों की मदद में लगाई जाएंगी।
सभी ग्राम प्रधानों को इन नावों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र भ्रमण कर एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट से डीएम कृष्णा करुणेश को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें