फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मासूम डुग्गू भी हार गया जिंदगी की जंग

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
बलरामपुर। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गिलौली के पास बृहस्पतिवार हुए भीषण सड़क हादसे में घायल मासूम वीनू उर्फ डुग्गू (3) जिंदगी की जंग हार गया। उसका इलाज गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। शुक्रवार रात उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा। मां के बाद अब बेटे की भी मौत से हर काई गमगीन है।
विज्ञापन


हादसे के समय डुग्गू कार में अपनी मां आंचल उर्फ हिना के पास बैठा था। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं थीं। दो दिनों से वह वेंटिलेटर पर था। सुधार की उम्मीद से शनिवार को उसके ऑपरेशन की तैयारी थी। हादसे में पहले ही मां आंचल उर्फ हिना श्रीवास्तव (32) और चाचा नीरज श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी। अब डुग्गू की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। हर किसी की आंखें नम हैं। पोते की मौत की खबर सुनकर दादी मालती की भी हालत बिगड़ गई है।
पत्नी और बेटे को खो चुके अविनाश की हालत शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। चेहरे पर थकान, आंखों में खालीपन है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही वे घर के बाहर निढाल होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने सहारा देकर संभाला। बड़ा बेटा ओमी (12) अब भी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन

एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार
जहां कुछ दिन पहले दीपावली पर धूम थी, वहीं अब घर के बाहर रोते-बिलखते लोग नजर आ रहे हैं। एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। हादसे में कार में आगे की सीट बैठी होने से बचीं नेहा श्रीवास्तव की मुस्कान अब केवल तस्वीरों में रह गई है। पति नीरज की मौत ने उन्हें तोड़ ही दिया था, अब डुग्गू की मौत से वह गहरे सदमे में हैं।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें