फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सेवायोजन पोर्टल से मिलेगी खाली पदों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सेवायोजन विभाग ने युवाओं को रोजगार देने की पहल की है। रोजगार मेला के आयोजन के साथ ही अब योग्यता के आधार पर युवाओं को सेवायोजन पोर्टल के जरिए रिक्त पदों की जानकारी दी जाएगी। आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से की जाने वाली नियुक्तियों की जानकारी भी पंजीकृत युवाओं को पोर्टल पर मिल सकेगी। इससे आउटसोर्सिंग कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग अभी तक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मेले का आयोजन करता रहा है। युवाओं के पंजीयन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के संचालन की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर चतुर्थ श्रेणी और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदाें पर आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से भर्तियां होनी हैं। सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण से होने वाली नियुक्तियों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध होगी। युवाओं को लगातार पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें