बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को स्कूलों में धूमधाम से आजादी का उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डाला।
सेंट जेवियर्स डिजनी वर्ल्ड स्कूल में निदेशक सुयश कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नन्हे-मुन्नों बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। निदेशिका इशिता आनंद सहित कई मौजूद रहे।
जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में प्रशासक क्रेग बटरफील्ड व प्रधानाचार्य के बटरफील्ड ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शहीदों व बलिदानियों की शौर्यगाथा पर प्रकाश डाला। पायनियर पब्लिक स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
तुलसीपुर के माॅडर्न पब्लिक स्कूल में युवा समाजसेवी अफरोज व मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम जायसवाल ने स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सेंट जार्ज कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक जीडी पांडेय ने ध्वजारोहण किया। कृषक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी में प्रबंधक सर्वेश सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा श्रीदत्तगंज बाजार व उतरौला बाईपास होते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
कंपोजिट विद्यालय पेहर में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बाबू ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक शेर सिंह व प्रधानाचार्य जय हनुमान शुक्ला के नेतृत्व में बच्चों ने ई-रिक्शा से तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न-ए-आजादी मनाया।
कंपोजिट विद्यालय महेशभारी के बच्चों ने जिला जेल में स्वतंत्रता दिवस मनाया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा बीकेएस काॅन्वेंट स्कूल, ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर, रोटरी मेडिकल सेंटर बलरामपुर, जामिया अरबिया अनवारूल कुरआन अरबी कॉलेज, जेडएस आर्थो हॉस्पिटल, अल रहमान हास्पिटल, किड्स जोन एकेडमी, हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज रेहरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय बनकसिया ललिया, राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार, बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज जरवा बालापुर, बलरामपुर पब्लिक स्कूल, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, जयहिंद पब्लिक स्कूल रजडेरवा, किसान इंटर कॉलेज सिंहमोहानी, कन्या इंटर कॉलेज मझौली, उतरौला के एचआरए इंटर कॉलेज, स्कालर्स एकेडमी व एमजे एक्टिविटी स्कूल आदि में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।