फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

Sat, 25 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रशासन ने अभियान चलाकर अलग-अलग रास्तों पर अतिक्रमण हटवाने के साथ ही तीस हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। वहीं, डीएम डॉ. महेंद्र कुुमार ने अब स्थानीय निकाय का प्रभार एडीएम न्यायिक के स्थान पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार को दिया है। शुक्रवार देर शाम व शनिवार सुबह नगर पालिका परिषद बलरामपुर के प्रशासक एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने दलबल के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान वीर विनय चौराहे से चौक बाजार, तुलसीपुर रोड, बहराइच रोड एवं रोडवेज जाने वाली सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण करने वाले 30 लोगों का चालान कर 30 हजार रुपये जुुर्माना वसूला।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि सब्जी एवं फल बेचने वालों के लिए तुलसीपुर रोड पर स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज के गेट के सामने सड़क पटरी के किनारे बने इंटरलॉकिंग पर और बहराइच रोड स्थित कर्बला के सामने बने इंटरलॉकिंग पर वेंडिंग जोन है। यहां से अलग ठेला लगाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें