फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बढ़ा संक्रामक बीमारियाें का प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की भीड़

Tue, 04 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात में जलभराव व गंदगी बढ़ने के कारण बीमारियों ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। काफी संख्या में लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार व त्वचा संबंधी संक्रामक रोग की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पतालों की ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी तक में मरीजों की भीड़ लग रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय व जिला मेमोरियल अस्पताल में मंगलवार को 819 की ओपीडी हुई, जिसमें लगभग 255 मरीज उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन

बारी का इंतजार करते रहे मरीज
संयुक्त जिला चिकित्सालय में मंगलवार को मरीजों की भरमार रही। भीड़ के चलते ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लोग जूझते रहे। जुआथान से आए विनोद ने बताया कि पत्नी सरोजा को कल से पेट दर्द व उल्टी-दस्त हो रहा है, उसी की दवा लेने आए हैं। रामसूरत ने बताया कि पेट दर्द के कारण रात भर इमरजेंसी में भर्ती था, अब डॉक्टर को दिखाकर दवा ली है। वहीं, दिनेश कुमार, छोटेलाल, सुनीता, राजकिशोर व पम्मी कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। पैथोलॉजी व दवा काउंटर पर भी मरीजों की भरमार रही। जिला मेमोरियल अस्पताल में 387 और संयुक्त जिला चिकित्सालय में 432 मरीजों की ओपीडी हुई।

उबाल कर पानी पीएं
संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि बरसात में पानी उबाल कर पीना चाहिए। बीमारियों से बचने के लिए तली-भुनी व बाहरी खाद्य पदार्थों का प्रयोग न करें। ताजा और हल्का भोजन करें। मौसमी फल को प्राथमिकता दें। इन बातों का ध्यान रखकर लोग बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें