फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोलर प्लांट व स्मार्ट क्लास का लोकार्पण

Fri, 25 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में अरुणाभा पुस्तक का विमोचन करते मुख्य अति​​थि व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में संस्थापक अध्यक्ष महाराजा स्वर्गीय धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इय अवसर पर महाविद्यालय में 50 केवी के सोलर प्लांट व स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की स्मारिका अरुणाभा का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बीके सिंह, डॉ. एपी पांडेय व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने किया। अध्यक्ष महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अतिथियों ने प्राणि विज्ञान विभाग में सोलर प्लांट और भौतिकी व मनोविज्ञान विभाग में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। इसके बाद स्मारिका अरुणाभा का विमोचन करते हुए प्रधान संपादक प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कुलगीत व समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्र, प्रो. एनके सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अवधेश सिंह, कुमार पियूष, प्रमिला तिवारी, आरके सिंह व मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें