फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवीपाटन मेला से पहले नई सड़क का उद्घाटन

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल का स्वागत करतीं चेयरमैन कह
विज्ञापन
तुलसीपुर। देवीपाटन मेला के शुभारंभ से पहले नगर को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले नवनिर्मित मार्ग का शनिवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने संयुक्त रूप से सड़क का उद्घाटन किया। इससे नगर के लोगों के लिए हाईवे तक पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन

एक करोड़ 30 लाख रुपये से बनी यह सड़क पुरवा चौराहा से इटवा चौराहा तक लगभग 700 मीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी है। सड़क के साथ इंटरलॉकिंग भी की गई है, ताकि आवागमन सुगम हो। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि अब तक नई बाजार से नेशनल हाईवे तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग कलश चौराहा होकर ही था। नए मार्ग के निर्माण से कलश चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा और बढ़नी, गौरा, बिस्कोहर व उतरौला की ओर जाने वाले यात्रियों को भी कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे देवीपाटन मंदिर की सड़क पर भी यातायात का दबाव कम रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. नियाज वारिस, तहव्वुर नेता, डॉ. अरशद कमाल, सलाहुद्दीन खान, नदीम खान, डॉ. वलीउल्ला, सुनील यादव, डॉ. इमरान, डॉ. शफीक आदि ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवागमन आसान होगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे, भाजपा जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता, बनारसी मोदनवाल, संतोष यादव, विवेक मोदनवाल, आरडी सोनी, अब्दुल कुद्दूस, शमसुद्दुहा सहित कई सभासद एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें