फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाढ़ को देखते हुए स्थापित कीं 13 बाढ़ चौकियां

Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के संभावित बाढ़ को देखते हुए 13 बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। बाढ़ चौकियाें पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि उतरौला तहसील के प्राथमिक विद्यालय देवरिया मुबारकपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बायभीट, प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर, बाढ़ राहत गोदाम पंडरी रामनाथ, राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा, बीज गोदाम उतरौला, प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय सिकरा माफी, प्राथमिक विद्यालय बरायल, प्राथमिक विद्यालय बारम, प्राथमिक विद्यालय पिड़िया खुर्द, जूनियर हाईस्कूल बांक भवानीपुर व जूनियर हाईस्कूल पुरैना बुलन्द को बाढ़ चौकी बनाया गया है। तहसील उतरौला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें बाढ़ की निगरानी के साथ क्षेत्र के लोगों की शिकायत दर्ज की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें