फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर से गांव लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 04 Dec 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के तुलसीपुर रोड़ पर एमएलके डिग्री कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो संगे भाईयों की मौत हो गई है। बीते रविवार की देर रात दोनों भाई बाइक से लखौरा गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी।
विज्ञापन

थाना हरैया सतघरवा के लखैरा निवासी दोनों भआई शहर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि छोटे भाई हर्षित (19) की मौत हो मौके पर ही हो गई। जबकि बड़े भाई डाल्टन (32) को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर करना पड़ा। इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। मृतक के पिता मंगलेश कुमार ने बताया कि छोटा भाई हर्षित बड़े भाई डाल्टन को शहर से घर लाने के लिए गया था। वापसी के दौरान ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक बड़े भाई डाल्टन की शादी हो चुकी है। वह अपने पीछे पत्नी के साथ ही एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गया है। उसके मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं छोटे भाई का अभी विवाह नहीं हुआ था। पुलिस दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

- तुलसीपुर रोड़ पर शहर के एमएलके डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय द्वार के सामने का खतरनाक मोड़ हादसों का सबब बन गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर कोई ब्रेकर न बना होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। कॉलेज के छात्र भी इसकी चपेट में आकर कई बार घायल हो चुके हैं। मांग की कि सड़क पर रिफलेक्टर संकेतक के साथ ही स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था भी तत्काल सुनिश्चित कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें