फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मंदिर में टेका मत्था तो किसी ने घर में पढ़ी नमाज

Thu, 04 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदान के दिन किसी नेता ने मंदिर में जाकर मत्था टेका तो किसी ने घर में ही नमाज पढ़कर दुआ मांगी। इसके बाद चुनावी दिन का आगाज किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी ने बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह कार्यालय पहुंच गए। जिला उपाध्यक्ष रामकरन मिश्र, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, आलोक रंजन पांडेय व अंशुमान शुक्ला के साथ उन्होंने एक-एक पदाधिकारियों से बात की। साथ ही अधिक से अधिक मतदान पर जोर दिया।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने पत्नी के साथ सुबह झारखंडी मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ किया। इसके बाद उन्होंने एमपीपी इंटर कॉलेज में मतदान कर भ्रमण शुरू किया।


बसपा प्रत्याशी शाबान अली ने सुबह घर पर ही नमाज पढ़कर दुआ मांगी। इसके बाद मतदान कर वह क्षेत्र में निकल गए। सपा प्रत्याशी इशरत जमाल ने भी नमाज पढ़ने के बाद टेढ़ी बाजार में पहुंचकर मतदान किया। बाद में वह मतदान क्षेत्रों का भ्रमण करने के लिए निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें