फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बुजुर्ग मतदाता को मिला खाकी का सहारा

Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में पिंक बूथ ने महिला मतदाताओं को खूब रिझाया। किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने महिलाओं के लिए किए गए विशेष प्रयास को सराहा। वहीं, बुजुर्ग मतदाताओं को पुलिस कर्मियों ने सहारा देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद में एमडीके बालिका इंटर कॉलेज पुरैनिया तालाब को पिंक बूथ बनाया गया था। मतदान करने पहुंचीं सपना पांडेय व अर्पणा तिवारी का कहना था कि यह एक अच्छी पहल है। वहीं, उतरौला में स्काॅलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ पर तैनात एएचटीयू प्रभारी निलोफर बानो व महिला पुलिस कर्मी बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा देती नजर आईं।


एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की। इसके अतिरिक्त तुुलसीपुर में कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज, पचपेड़वा में प्राथमिक विद्यालय व गैसड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय को पिंक बूथ बनाया गया था। यहां पर सेल्फी प्वाइंट से लेकर अन्य प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें