बलरामपुर। मिशन शक्ति टीम ने रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। टीम ने युवतियों व महिलाओं को जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत करने का सुझाव दिया। टीम ने नारी सुरक्षा सम्मान, स्वावलंबन, बाल विवाह निषेध, पाॅक्सो एक्ट, साइबर अपराध व यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध, ओटीपी शेयरिंग, लकी ड्राू, फ्रॉड कॉल, आदि के बारे में भी बताया। इस दौरान युवतियों व महिलाओं को पंफलेट भी बांटे गए। (संवाद)