बलरामपुर। होली पर्व के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष डॉ. पारितोष सिन्हा और मंत्री राधिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि होली मिलन समारोह 5 मार्च को सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक मंदिर प्रांगण पूरब टोला में होगा। समारोह में रंग-गुलाल, अबीर, होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। (संवाद)