बलरामपुर। आईसीएसई (10) एवं आईएसई (12) की परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। कक्षा 10 व 12वीं परीक्षा 2020 में बेटों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परचम लहराया है। जिले के दो स्कूलों में कक्षा 10 के 210 छात्रों में से 207 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। वहीं 12वीं की परीक्षा में सभी 147 छात्र उत्तीर्ण हुए है।
स्टार वडर्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के छात्र यासिर अहमद 94.8 अंकों के साथ 10वीं में तथा दीपेंद्र देव सिंह 94.7 अंकों के साथ 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रहे है। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में लक्ष्य श्रीवास्तव 94.2 अंकों के साथ 10वीं और आलोक कुमार वर्मा 91.5 व यशवर्धन प्रताप शाही 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: साइंस व कॉमर्स वर्ग में 12वीं में बाजी मारी हैं।
जीसस एंड मैरी स्कूल के प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में कुल 154 परीक्षार्थी सम्मलित हुए थे जिनमें 151 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है वहीं 12वीं की परीक्षा में सभी 104 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। स्टार वडर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद कलहंस ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में कुल 56 परीक्षार्थी सम्मलित हुए थे जिसमें सभी लोग उत्तीर्ण हुए है।
12वीं की परीक्षा में सभी 43 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। 10वीं की परीक्षा में विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है।