बलरामपुर। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर हमसफर सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मांगपत्र सौंपा। पूर्व सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
रेल मंत्री को सौंपे मांगपत्र में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने रेलमंत्री को बताया कि दिल्ली जाने वाली हमसफर ट्रेन का ठहराव तुलसीपुर करने से यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कटरा अथवा जम्मू के लिए एक जोड़ी ट्रेन संचालित करने की भी मांग की। वहीं सत्याग्रह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर इसे गोण्डा-गोरखपुर वाया बढ़नी रेलमार्ग पर चलाने की मांग भी की है।