फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में गृह व जल कर की वसूली पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय नगर पंचायत में कोरोना काल के दौरान गृह व जल कर की वसूली पर लोगों में आक्रोश है। नगरवासियों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गृह व जल कर की वसूली न किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरवासी सुखदेव चौरसिया, रूपचंद्र गुप्ता, मुजीब अल्वी, दयाशंकर सोनी व रुद्रेश विक्रम सिंह आदि ने शुक्रवार को एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि कोरोना काल में गृह व जल कर की वसूली स्थानीय नगर में शुरू कर दी गई है। 31 जुलाई तक गृह व जल कर अदा न करने पर 12 प्रतिशत सरचार्ज लगाने की चेतावनी दी गई है जिसे लेकर नगरवासियों में आक्रोश भड़क उठा है।
प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में सभी तरह के राजस्व वसूली में छूट देने की घोषणा की थी लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने सरकार के निर्देश की अनदेखी करते हुए 31 जुलाई तक गृह व जल कर जमा न करने पर सरचार्ज सहित वसूली की चेतावनी दी है। लगातार लॉकडाउन व कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लोग संघर्ष कर रहे हैं। जीविकोपार्जन के लिए लोगों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में गृह व जल कर की वसूली करना ठीक नहीं है। नगरवासियों ने एसडीएम से और समय दिए जाने की मांग की है। एसडीएम विनोद सिंह ने ज्ञापन लेकर नगरवासियों को छूट दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। नगरवासियों से एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने दूरभाष पर बताया कि गृह व जल कर वसूली के बारे में नगरवासियों की मांग पर विचार किया जाएगा और यथोचित छूट दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें