फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हास्पिटल सीज, छह सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूनानी चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन करने के बाद गर्भवती की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चिह्नित रोशन हॉस्पिटल को सीज करा दिया। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

बीते दिन सादुल्लाहनगर बाजार स्थित रोशन हॉस्पिटल में यूनानी पद्धति के चिकित्सक ने एक गर्भवती का ऑपरेशन किया था। स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के बाद गर्भवती की मौत हो गई थी। गर्भवती की मौत का जिम्मेदार चिकित्सक को मानते हुए परिजनों ने बुधवार को अस्पताल के बाहर शव रखकर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। मृतका के पति की तहरीर पर स्थानीय थाने की पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित उसके चार भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चिह्नित रोशन हॉस्पिटल को सीज कराते हुए मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच टीम में एसीएमओ डॉ. जय प्रकाश, सर्जन डॉ. बृजेश कुमार यादव, फिजीशियन डॉ. मेहताब आलम, सीएचसी अधीक्षक गैड़ासबुजुर्ग डॉ. शोएब, डॉ. प्रमेंद्र कुमार व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें