फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सुबह साढ़े नौ बजे शुरु होगी अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा

Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में संचालित 568 परिषदीय, माध्यमिक एवं निजी विद्यालयों में स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा का आयोजन तीन नंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से होगा। परीक्षाओं के लिए बच्चों को सुबह 9 बजे विद्यालय पहुंचना होगा। इस दौरान किसी भी तरह की समस्या के निस्तारण के लिए डायट में एक कंट्रोल रूम का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने बताया कि कक्षा तीन, छह और 9वीं के विद्यार्थियों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए अचीवमेंट सर्वे परीक्षा कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7 बजे प्रधानाचार्य व क्लास टीचर पहुंच कर विभिन्न प्रारूप को भरेंगे। 9 बजे से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान कक्षा तीन के परीक्षार्थियों को 60 मिनट, कक्षा 6 के बच्चों को 75 मिनट तथा कक्षा 9 के विद्यार्थियों को 90 मिनट का समय परीक्षा के लिए मिलेगा।
सर्वे के दौरान होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए डायट मेंं कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके लिए आशीष कुमार मौर्य(8004802156) को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा डायट प्रवक्ता राज कुमार तथा जिला समन्वयक प्रशिक्षण समग्र शिक्षा मोहित देव त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि सर्वे परीक्षा के कारण विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य प्रभावित नहीं होगा। परीक्षा का संचालन पूर्व निर्धारित अलग कक्ष में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें