बलरामपुर के उतरौला में क्लीनिक सीज करवाते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।-स्रोत: विभाग
उत्तरौला। क्षेत्र के ग्राम रमवापुर में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल को शनिवार को सील कर दिया गया। शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद अस्पताल संचालक से कागजात मांगे गए थे लेकिन, शनिवार तक संचालक ने अभिलेख नहीं दिखाए। टीम ने अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रविनंदन त्रिपाठी ने बताया कि मो. अफजल अंसारी पुत्र अलीमुन अंसारी द्वारा रहीमा अस्पताल के संचालन की सूचना मिली थी। शुक्रवार शाम निरीक्षण के दौरान अस्पताल के नाम का बोर्ड बाहर लगा मिला। अंदर दवाएं, रजिस्टर और कुछ मरीज भी मौजूद मिले। 12 बेडों पर मरीजों को भर्ती करने की भी व्यवस्था थी। जब संचालक से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील कर दिया।
लंबे समय से चल रहा था अवैध अस्पताल
क्षेत्र के कन्हैयालाल, रामनरेश, सुनीता और कई अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह अस्पताल लंबे समय से संचालति था। यहां मरीजों से मोटी रकम ली जाती थी लेकिन, न तो सही इलाज होता था और न ही प्रशिक्षित डॉक्टर मिलते थे। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती से भी कोई चिकित्सक यहां आते थे, उनकी भी जांच होनी चाहिए।