फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए अस्पताल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इन अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी संचालित होगी। जहां मरीजों का त्वरित उपचार किया जाएगा। मरीजों को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

दीपावली में पटाखे की चपेट में आकर घायल होने वाले मरीजों के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में बर्न वार्ड भी बनाया गया है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने सभी चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त कर दी है।
जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने मुख्य इमरजेंसी के सामने बने वार्ड को बर्निंग वार्ड बनाया गया है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर दस से 15 मरीजों को यहां भी भर्ती किया जा सके। त्योहार में जिला मेमोरियल व संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ सभी नौ सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात सेवा डायल 112
एंबुलेंस के लिए 108
जिलाधिकारी 9454417536,
पुलिस अधीक्षक 9454400256
अग्निशमन कंट्रोल रूम 9454418820, 7355227369
चिकित्सकीय मदद के लिए 7318448270,
सीएमओ ऑफिस 9454455272, 7318448270
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें