फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मॉड्यूलर लैब में मिलेगी हार्मोन जांच की सुविधा

Sun, 19 Jan 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में बना लैब।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजी को मॉड्यूलर लैब के रूप में विकसित किया जा रहा है। लैब में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से एक करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आधुनिक संसाधनों से लैस इस लैब में थायराइड व हार्मोन आदि के जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय बने करीब 10 वर्ष बीत गया, लेकिन अब तक यहां थायराइड व हार्मोन आदि की जांच नहीं हो पा रही थी। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। मरीजों की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुरानी पैथोलॉजी को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के मानकों पर विकसित कर मरीजों को सुविधाएं दी जाएंगी।
-
लैब में यह होती है जांचें
- संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर पैथोलॉजी स्थित है। इस समय पैथोलॉजी में कंप्लीट ब्लड काउंट, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, एचआईवी, कंप्लीट यूरिन टेस्ट व कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य आवश्यक जांच की सुविधा मरीजों को मिल रही हैं। वहीं इस पैथोलॉजी में अभी थायराइड की जांच थायराइड फ़ंक्शन परीक्षण, थायराइड उत्तेजक हार्मोन की जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होगा संचालन

- अस्पताल में माड्यूलर लैब का काम लगभग पूरा हो गया है। आधुनिक मशीन व अन्य संसाधनों मुहैया होते ही पैथोलॉजी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. राजकुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें