फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेधावियों को मेडल देकर किया सम्मानित

Mon, 01 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व हाईस्कूल में बेहतर अंक लाने वाली छात्रा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती हैं। जरूरत है प्रतिभाओं को मौका देने की। यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के बच्चों ने कड़ी मेहनत की, इसी का नतीजा है कि सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।


हाईस्कूल की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मन्ना देवी को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान की गई। छात्रा के माता-पिता को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास चंद्र सिंह, समाजसेवी आनंदपाल सिंह व सुजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें