फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छाया होली का खुमार, चारों ओर फगुआ का शोर

विज्ञापन
बलरामपुर में होली खेलते युवा। स्रोत मिथलेश यादव
विज्ञापन
बलरामपुर। होली को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। हर कोई रंगों में सराबोर है। गली मोहल्लों में होली के पारंपरिक गीत फगुआ की गूंज सुनाई दे रही है। इस होली को और खास बनाने के लिए युवा विशेष तैयारियों में जुटे हुए हैं। युवाओं की टोली कहां किस के घर जाना है, कहां दावत देना है, कहां होली खेलनी है इन सब की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आपसी भाईचारा व सौहार्द कायम रखने वाला होली पर्व खुशियों का त्योहार है। होली के दिन गैरों से भी गले लगकर खुशियां मनाई जाती हैं। ऐसे में होली खास रहे इसपर विशेष ध्यान दिया जाता है। होली आते ही युवाओं में उत्साह का माहौल बन जाता है। युवा संगठन के अविनाश सिंह ने बताया कि होली पर्व को पूरे उत्साह और उमंग से मनाने की तैयारी है। रसायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगाें का इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अबीर और गुलाल से होली मनाने का फैसला लिया है। लोगों से संपर्क कर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू हो गया बधाई का दौर
होली के तीन दिन पहले ही सोशल मीडिया पर बधाई देने का दौर शुरू हो गया है। रंगबिरंगे स्टीकर, पोस्टर व मैसेज के माध्यम से लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। तुलसीपुर के मिथलेश व आकाश ने बताया कि दूर के दोस्तों व रिश्तेदारों को फेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम के जरिये होली का बधाई संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

फगुआ के बोल पर झूमते हैं युवा
भारत-नेपाली के सीमावर्ती गांवों में शिवरात्रि से ही फगुआ के बोल शुरू हो जाते हैं। गांवों में फगुआ गीतों पर युवाओं की टोली खूब थिरकती है। सीमावर्ती गांव पिपरा, दुर्गानगर व प्रतापपुर में होली का रंग छाने लगा है। ढोलक, हारमोनियम और मंजीरे की थाप पर टोलियों ने फाग व होली गीत गाना शुरू कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में फाल्गुन उत्सव का माहौल बन गया है। पंडित गौतम प्रसाद ने बताया कि इन दिनों रात के समय टोलियां घर-घर जाकर होली के गीत गाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें