फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 स्कूलों के भवनों पर लटक रहे हाईटेंशन तार

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय साहेबनगर के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के 55 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के भवनों पर हाईटेंशन तार लटके हुए हैं। तीन माह पहले बीईओ तुलसीपुर महेन्द्र कुमार एक्सईएन पावर कार्पोरेशन तुलसीपुर को स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन तार हटाने के लिए सूची उपलब्ध कराई थी। लेकिन अभी तक हाईटेंशन तारों को हटवाया नहीं जा सके हैं। अभिभावकों ने पावर कारर्पोरेशन महकमा से तारों को हटवाने की मांग की है। विभागीय अफसर बजट न मिलने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

केस-1-
तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यानय साहेबनगर के परिसर में लगा ट्रांसफार्मर नौनिहालों के जीवन को खतरे का दस्तक दे रहा है। परिसर में छात्र-छात्राओं को खेलने में भी डर लगता है। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि उन्हें बच्चों की सुरक्षा में सतर्क रहना पड़ता है। परिसर में लगा ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल हटवाने लिए कई बार कहा गया लेकिन अभी तक नहीं हट सका है।
केस-2-
तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शांति पुरवा के परिसर में ट्रांसफार्मर और परिसर के बाहर सटे बिजली के विद्युत पोल दुर्घटना का दावत दे रहे हैं। स्कूल भवन के ऊपर हाईटेंशन तारो का जखीरा दौर रहा है। शिक्षकों का कहना है कि अभिभावकों ने स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर व तारों को हटवाने को लेकर कई बार नाराजगी जताई है। बीईओ तुलसीपुर से कई बार समस्या निराकरण के लिए कहा गया लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने जताया आक्रोश
तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के अभिभावक सूर्य लाल, अब्दुल अजीज, पवन कुमार, विनय मिश्र व प्रधाने यादव आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का निराकण कराए जाने की मांग की है। अभिभावकों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जुलाई माह में उतरौला शिक्षा क्षेत्र के एक स्कूल में हाईटेंशन तार भवन पर गिरने की एक घटना हुई थी जिसमें 55 बच्चे करंट के चपेट में आए थे। घटना को लेकर शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सीएम योगी आदित्यानाथ के निर्देश पर स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की गई थी और शीघ्र ही हाईटेंशन तारों को हटाने की तैयारी शुरू की गई थी। लेकिन चार माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।
55 स्कूलों की तीन माह पहले दी गई रिपोर्ट
बीईओ तुलसीपुर महेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश व बीएसए हरिहर प्रसाद के निर्देश पर शिक्षा क्षेत्र के ऐसे स्कूलों के भवनों के ऊपर से अथवा परिसर में लगे ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन तार हटवाने का ब्योरा तैयार करके तीन माह पहले एक्सईएन पावर कार्पोरेशन को उपल्बध कराया गया था। रिपोर्ट में 55 प्राथमिक व उच्च प्राथकिम स्कूलों को शामिल किया गया था। एक्सईएन पावर कारर्पोरेशन को फिर से रिपोर्ट भेजकर स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल हटवाने की मांग की गई है।
बजट मिलने का किया जा रहा इंतजार
शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल भवनों के ऊपर से बिजली के तारों और परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। प्रति स्कूल पर करीब 20 हजार तक खर्च आने की संभावना है। शासन से बजट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलने तत्तकाल कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - प्रेमचंद्र, एसडीओ विद्युत तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें