फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर : आज आठ घंटे गुल रहेगी आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय पर 16 जुलाई को आधे शहर की बिजली गुल रहेगी। इस दौरान बिजली उपकेंद्र टाउन का गुणवत्ता बढ़ाने पर कार्य किया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बालकृष्ण ने बताया कि 33 केवी बिजली उपकेंद्र टाउन में गुणवत्ता बढ़ाने व प्रणाली का उच्चीकरण का काम कराया जाना है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक बलरामपुर टाउन पावर हाउस से बिजली कटौती की जाएगी। इससे वीर विनय चौराहा, झारखंडी मंदिर, तुलसीपार्क, पहलवारा, जिला महिला अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल, धुसाह, सिविल लाइन, अचलापुर, खम्हौवा व विशुनापुर में बिजली कटौती रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें