फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झमाझम बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील गेट पर गिरा पेड़ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश से जहां एक तरफ धान, गन्ना व अन्य फसलों को संजीवनी मिली, वहीं गर्मी और उमस से भी निजात मिली। दूसरी ओर बारिश ने नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की व्यवस्थाओं को ठप कर दिया। मुख्य सड़कों पर जलभराव, पेड़ गिरने की घटनाएं और विद्युत आपूर्ति ठप होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सादुल्लाहनगर, तुलसीपुर, लालिया, गैसड़ी, महदेइया बाजार और अन्य इलाकों में बिजली ठप हो गई, जबकि कई इलाकों में मरीज अस्पताल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

बारिश का सबसे से ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। जिले के 300 गांवों में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सादुल्लाहनगर कस्बे के बिलंटगंज में दो विद्युत पोल ट्रांसफार्मर समेत धराशायी हो गए। ट्रांसफार्मर गिरने से इलाके में अंधेरा छा गया। तुलसीपुर तहसील गेट के सामने एक विशाल पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूट गए। सादुल्लाहनगर में अस्पताल और थाने के सामने जलभराव की स्थिति बनी रही। पैदल चलने वाले, मरीज और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
सड़क बनी तालाब

सादुल्लाहनगर। थाना व सीएचसी के सामने मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। स्थानीय दुकानदार संतोष, लवकुश, नन्हा, राकेश व शिवकुमार ने बताया कि बारिश में सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। नालियों के अभाव में पानी की निकासी नहीं होती। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी होती है। प्रशासन से पक्की नालियों का निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील गेट पर गिरा पेड़, बिजली के खंभे टूटे
तुलसीपुर। तहसील गेट के सामने रविवार को अचानक विशाल पेड़ गिर गया। बिजली के तार और पोल टूट गए, बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वकीलों के टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हुए। गनीमत रही कि रविवार का दिन था, इसलिए बड़ी दुर्घटना टल गई। बिजली विभाग के जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया, मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
बारिश से फसलों को मिला फायदा
पिपरहवा चौराहा। क्षेत्र में तेज बारिश से धान, गन्ना और अरहर की फसल को फायदा हुआ है। किसान गोविंद मौर्य, सलिल कुमार व करुणा आदि ने बताया कि बारिश से नमी बनी रहने के कारण खेतों की स्थिति सुधरी है। यदि इसी तरह बरसात होती रही तो अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें